छत्तीसगढ़ में बी.ए.एम.एस. और बी.एच.एम.एस. पाठ्यक्रम 49 सीटों में निजी महाविद्यालयों में प्रवेश | BHMS BAMS TRAINING 2023

बी.ए.एम.एस./बी.एच.एम.एस. पाठ्यक्रम सत्र 2022-23 में राज्य के निजी आयुष महाविद्यालयों की अखिल भारतीय कोटा (All India Quota ) की सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन सूचना :-

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2022 की प्रावीण्यता सूची के पात्र एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (स्नातकीय आयुर्वेद शिक्षा के न्यूनतम मानक) विनियम, 2022 की कंडिका 5 एवं राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (होम्योपैथी स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम – बी.एच.एम.एस.) विनियम – 2022 की कंडिका 4 में निर्दिष्ट प्रवेश हेतु योग्यता रखने वाले भारत के निवासी अभ्यर्थी जो छत्तीसगढ़ राज्य के निजी आयुष महाविद्यालयों की अखिल भारतीय कोटा (All India Quota) की सीटों पर आयुष स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक हैं, वे अभ्यर्थी दिनांक 16.12.2022 से 22.12.2022 तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में त्रुटि सुधार दिनांक 22.12.2022 की मध्य रात्रि 11:59 बजे तक की जा सकेगी।

प्रथम एवं द्वितीय चरण के सीट आबंटन की तिथि एवं काउंसिलिंग कार्यक्रम हेतु निम्न वेबसाईट का नियमित रूप से अवलोकन अवश्य करते रहें। आबंटन सूची (Allotment list) का अवलोकन एवं डाउनलोड करने के लिये अपने आई.डी. तथा पासवर्ड का प्रयोग करें। 

निजी क्षेत्र के आयुष महाविद्यालयों की अखिल भारतीय कोटे की सीटों का प्रावधिक विवरण निम्नानुसार है :-

विभाग का नाम

संचालनालय, आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सिद्ध एवं होम्योपैथी, (आयुष) छत्तीसगढ़ 

फोन नं. (0771) 2221640

निजी आयुष महाविद्यालयों का नाम

राजीव लोचन आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, चंदखुरी, दुर्ग

छ.ग. आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, मनकी, राजनांदगांव

भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल पुलगांव चौक दुर्ग

महावीर कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साईस राजनांदगांव

रायपुर होम्योपैथी चिकित्सा महा. एवं चिकित्सालय रामकुण्ड, रायपुर

रिक्त पदों की संख्या

कुल 49 सीट 

कोर्स का नाम 

बी.ए.एम.एस./बी.एच.एम.एस. 

योग्यता / अनिवार्यता 

शैक्षणिक शुल्क (रू.)

1. राजीव लोचन आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय चंदखुरी दुर्ग 1,28,315/-

2. छत्तीसगढ़ आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय, मनकी राजनांदगांव 1,28,315/-

3. भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग, 1,28,315/-

4. महावीर कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साईस, सुन्दरा राजनांदगांव 1,28,315/-

5. रायपुर होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, रामकुण्ड, रायपुर 66,129/-

यदि कोई सेमेस्टर एक वर्ष छः माह का है तो अभ्यर्थी से अनुपातिक एक वर्ष छः माह का शुल्क लिया जावेगा। उक्त शैक्षणिक शुल्क की राशि में शासन / प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु संशोधन / परिर्वतन किये जाने पर तद्नुसार शुल्क देय होगा

BHMS BAMS TRAINING 2023 | छत्तीसगढ़ में बी.ए.एम.एस. और बी.एच.एम.एस. पाठ्यक्रम 49 सीटों में निजी महाविद्यालयों में प्रवेश

आवेदन की अंतिम तिथि 

22.12.2022

Join Us on Social Media

CG Jobs Alert Telegram ChannelJoin Now
CG Jobs Alert Whatsapp GroupJoin Now
CG Jobs Alert Facebook pageFollow me
CG Jobs Alert Facebook GroupJoin Now
CG Jobs Alert Twitter pageJoin now
CG Jobs Alert Youtube ChannelSubscribe now
CG Jobs Alert Linkdin pageFollow now