05 वर्ष से अधिक का अनुभव।
1. संविदा नियुक्ति छग शासन संविदा नियम 2012 में निहित शर्तों के अनुसार की जावेगी।
2. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 से शासित होंगे।
3. आयु सीमा- आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में न्यून्तम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होगी। आयु सीमा में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी छुट संबंधी आदेश / निर्देश नुियक्ति के लिये भी लागू होंगे।
4. नियुक्ति की अवधि संविदा नियुक्ति समान्यतः एक वर्ष के लिये होगी WCDC आवश्यकता के आधार पर एवं संविदा नियुक्त व्यक्ति की उपयुक्तता का गोपनीय प्रतिवेदन द्वारा आंकलन कर सेवा वृद्धि का निर्णय ले सकेगा। संविदा नियुक्ति की अवधि परियोजना समाप्ति पर संविदा नियुक्ति स्वयंमेव समाप्त मानी जावेगी।
5. अवकाश की पात्रता संविदा पर नियुक्त कर्मचारी को प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 18 दिनों का आकस्मिक अवकाश तथा दिनों का ऐच्छिक अवकाश की पात्रता की गणना पूर्ण महीनों के लिये अनुपातिक आधार पर किया जावेगा। गणना में अपूर्ण दिवस को आगामी पूर्ण दिवस से पूर्णाकित किया जायेगा। विश्रामावकाश विभागों में कैलेण्डर वर्ष के तात्पर्य 12 माह की वास्तविक सेवा से लगाया जाएगा।
6. प्रसूति अवकाश- शासन द्वारा संविदा नियुक्त अधिकारी / कर्मचारी के लिये निर्धारित प्रसूति अवकाश की पात्रता होगी।
7. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को अपने परिवार की सामाजिक सुरक्षा के लिए संविदा वेतन की कम से कम 10 प्रतिशत राशि जीवन बीमा पेंशन योजना अथवा पी.पी.एफ. में जमा करनी होगी तथा इस बात की सूचना नियुक्ति प्राधिकारी को देनी होगी की कर्मचारी द्वारा किस योजना का वरण किया गया है परन्तु यह प्रावधान सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों पर लागू नही होगी।
8. वेतन- उपरोक्त संविदा सेवा में एकमुश्त मासिक मानदेय राशि 5000.00 रु. देय होगा। इसके अतिरिक्त कोई विशेष वेतन, महगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता इत्यादि नही दिया जावेगा तथा संविदा नियुक्ति के अधिन वार्षिक वेतन वृद्धि की पात्रता नही होगी।
9. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को सेवा समाप्ति पश्चात संविदा नियक्ति की हैसियत से जितनी अवधि तक सेवा दी गयी है उस अवधि के लिये किसी भी प्रकार का पेंशन, उपादान, मृत्यु लाभ एवं वित्तीय सहायता की पात्रता नहीं होगी।
10. आवेदन पत्र के साथ प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किये गये छ.ग. मूल निवासी प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है।
CG Jobs Alert Telegram Channel | Join Now |
CG Jobs Alert Whatsapp Group | Join Now |
CG Jobs Alert Facebook page | Follow me |
CG Jobs Alert Facebook Group | Join Now |
CG Jobs Alert Twitter page | Join now |
CG Jobs Alert Youtube Channel | Subscribe now |
CG Jobs Alert Linkdin page | Follow now |
CG Jobs Alert Android App | Install Now |
Scan QR Code |