CG GOVT SCHOOL SHIKSHA VIBHAG VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में वेकेंसी

1. अभ्यर्थी द्वारा कक्षा 9वीं से आगे की सम्पूर्ण शिक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा। हिन्दी माध्यम के पदों के लिए व्याख्याता हिन्दी, संस्कृत, भौतिकी, रसायन, भूगोल, एवं राजनिति शास्त्र के पदों पर अंग्रेजी माध्यम का होना अनिवार्य नहीं है।

2. शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्था से जारी अंकसूची / उपाधि ही मान्य किया जावेगा।

3. अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेगें। 4. प्रतिनियुक्ति / संविदा नियुक्ति के लिए शिक्षक संवर्ग के अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर चयन हेतु आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, 12 वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डेमो व साक्षात्कार हेतु निर्धारित अंकों के आधार पर अधिमान्यता दी जावेगी। शैक्षणिक पदों हेतु डी.एड./ डी.एल.एड./बी.एड. की उपाधि अनिवार्य होगी।

(क) व्याख्याता की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(ख) शिक्षक की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(ग) सहायक शिक्षक की नियुक्ति के लिए 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, 10वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(घ) सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) की नियुक्ति के लिए 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, 10वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

5. पदवार/ विषयवार मेरिट अनुक्रम में आने वाले 05 आवेदको का डेमो (स्कीनिंग) लिया जायेगा, जिसमें संबंधित आवेदक की पढ़ाने की योग्यता, छात्रो से संवाद की योग्यता, पठन पाठन संबंधी गुणवत्ता तथा विषय का ज्ञान आदि का आंकलन करने के लिए 20 अंक का डेमो (स्कीनिंग) संबंधित आवेदक का लिया जावेगा।

 6. चयन प्रक्रिया में समान अंक होने की स्थिति में अधिक उम्र के आवेदकों का चयन किया जावेगा।

7. अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2022 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए साथ ही शासन द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट के प्रावधान लागू रहेंगे उम्र की पुष्टि हेतु 10 वीं की अंकसूची की सत्यापित प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति तथा पिछड़ावर्ग के अभ्यर्थी को नियमानुसार आयु में छूट की पात्रता होगी। सक्षम अधिकारी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

उपरोक्त कंडिका प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षक संवर्ग के पदों के लिए नहीं है। सभी वर्ग की महिलाओं को छ.ग. शासन द्वारा आयु सीमा में छूट के लिए समय-समय पर जारी किये गये दिशा-निर्देश लागू होंगे।

8. संविदा के पदों पर नियुक्ति हेतु डेमो व साक्षात्कार उपरांत मेरिट क्रम के अनुसार चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की जायेगी।

9. संविदा के पदो पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों के न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के आधार पर कुल प्राप्त अधिभार के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप छानबीन उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की सूची दावा-आपत्ति के लिये चस्पा की जावेगी। दावा-आपत्ति उपरांत मेरिट अनुक्रम के आधार पर 01 पद के विरूद्ध 05 अभ्यर्थियों को डेमो व साक्षात्कार हेतु हेतु आमंत्रित किया जायेगा अस्थायी (प्रॉविजनल) प्रमाण-पत्र मान्य नहीं किए जाएंगे।

10. डेमो में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल नही किया जावेगा।

11. छ.ग. के शासकीय सेवक विज्ञप्ति में उल्लेखित रिक्त पदो पर प्रतिनियुक्ति हेतु सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त अनुमति संलग्न कर आवेदन करना होगा अन्यथा उन्हे अपात्र घोषित किया जायेगा अंतिम मेरिट सूची में समान अंक होने पर जिले के स्थानीय उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जावेगी।

CG Jobs Alert Telegram Channel Join Now
CG Jobs Alert Whatsapp Group Join Now
CG Jobs Alert Facebook page Follow me
CG Jobs Alert Facebook Group Join Now
CG Jobs Alert Twitter page Join now
CG Jobs Alert Youtube Channel Subscribe now
CG Jobs Alert Linkdin page Follow now
CG Jobs Alert Android App Install Now
Scan QR Code