छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग कांकेर में शैक्षणिक गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती | CG SCHOOL SHIKSHA VIBHAG RECRUITMENT 2023

संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर छ.ग शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर अटल नगर, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन रायपुर शासन द्वारा समय-समय पर दिये गए दिशा-निर्देशों के परिपालन में सत्र 2022-23 हेतु निम्न अंग्रेजी / हिन्दी सेजेस विद्यालयों के शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय रिक्त पदों की पूर्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर करने हेतु विभाग में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किये जाते है। 

जिले में संचालित नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, चारामा, दुर्गूकोंदल, हरनगढ़, पटौद, सरोना हेतु अंग्रेजी हिन्दी के लिए CG SCHOOL SHIKSHA VIBHAG VACANCY 2023 | छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग जिला कांकेर में शैक्षणिक गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती में प्रतिनियुक्ति के आधार पर विभाग में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों से दिनांक 05 जनवरी 2022 सांय 05:00 बजे तक ऑफलाईन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। 

आवेदन कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जिला- उत्तर बस्तर कांकेर के कक्ष क्रमांक-26 में पंजीकृत डाक के माध्यम से या कार्यालयीन समय / तिथि पर उपस्थित होकर जमा किया जा सकेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि -5 | २०२३ सायं 05.00 बजे तक निर्धारित है। 

निर्धारित तिथि उपरांत आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जावेगा। रिक्त पदों का विवरण निर्धारित अर्हताएँ, नियम व शर्ते निम्नानुसार है:- ( स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंतागढ़)

विभाग

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन एवं संचालन समिति, जिला- उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ

Email : [email protected]

पदों की संख्या

कुल 28 पद 

पदों के नाम 

व्याख्याता 

प्रधान अध्यापक 

भृत्य 

शिक्षक 

सहायक शिक्षक 

ग्रंथपाल 

चौकीदार 

अनिवार्यता / योग्यता 

प्रतिनियुक्ति के लिए नियमित कर्मचारी ही आवेदन करें 

अंतिम तिथि 

आवेदन कैसे करें 

आवेदन पत्रमय दस्तावेजों सहित कार्यालय- मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत) जिला- उत्तर बस्तर कांकेर कक्ष क्रमांक-26 में अंतिम तिथि दिनांक 05/01/2023 तक पंजीकृत डाक के माध्यम से या कार्यालयीन समय तिथि पर स्वीकार किया जा सकेगा। निर्धारित तिथि उपरान्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जावेगा।

नियम एवं शर्तें

1. शैक्षणिक पदों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के कांकेर जिले में पदस्थ टी ई एवं एल. बी. संवर्ग (ऐसे शिक्षाकर्मी जिनका संविलियन नहीं हुआ है पात्र नही होंगे) प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक प्रयोगशाला, ग्रंथपाल, भृत्य, चौकीदार हेतु विभागीय कर्मचारी ही प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन कर सकेंगे।

2. प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन को प्राचार्य / आहरण संवितरण अधिकारी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र सहित अग्रेषित कराना होगा।

3. अन्यत्र जिले के अभ्यर्थी को स्वयं, संस्था प्रमुख एवं जिला शिक्षा अधिकारी का अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

4. निर्धारित पदों हेतु आवेदक का मूलपद समकक्ष होना अनिवार्य है। वांछित न्यूनतम योग्यताधारी ही पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु पात्र होंगे।

5. आयुसीमा दिनांक 01.01.2023 को 58 वर्ष या उससे अधिक नहीं होना चाहिए। 6. आवेदक का चयन जिला स्तरीय चयन समिति के द्वार स्क्रूटनी एवं एक पद पर एक के अधिक आवेदन प्राप्त होने पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन कर प्रतिनियुक्ति हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जावेगा।

7. प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त कर्मचारियों का वेतनमान पूर्व की तरह देय होगा एवं राज्य सरकार के प्रतिनियुक्ति के प्रावधान भी लागू होंगे।

8. उक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु जिला उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन एवं संचालन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

9. पदों की संख्या को आवश्यकतानुसार घटाई व बढ़ाई जा सकती है।

जारी होने के तिथि के पूर्व जमा किये गये आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

CG Jobs Alert Telegram Channel Join Now
CG Jobs Alert Whatsapp Group Join Now
CG Jobs Alert Facebook page Follow me
CG Jobs Alert Facebook Group Join Now
CG Jobs Alert Twitter page Join now
CG Jobs Alert Youtube Channel Subscribe now
CG Jobs Alert Linkdin page Follow now
CG Jobs Alert Android App Install Now
Scan QR Code