Daily Latest current affairs in Hindi – 03 February 2022

03 February 2022 की current अफेयर में आपका स्वागत है Today Current Affair in hindi हम आपके लिए current affair रोजाना लेकर आते है जिसमे Today current affair pdf के प्रश्न शामिल होते है जो कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के बहुत ही इम्पोर्टेन्ट है डेली करंट अफेयर Pdf भी आप प्राप्त कर सकते है करंट अफेयर एवं Current Affair Handwritten Notes की अगर आपको जरुरत हो तो हमारी वेबसाइट CgJobs.live पर आप निशुल्क इसे डाउनलोड कर पढ़ सकते है

Q.1- ‘सर्जियो मत्तारेल्ला (Sergio Mattarella)’ किस देश के फिर से राष्ट्रपति बनें है ?

Ans. इटली

Imp Points

  • सर्जियो मत्तारेल्ला (Sergio Mattarella) को फिर से ईटली का राष्ट्रपति के चुना गया है
  • सर्जियो मातारेला पहली बार 2015 में राष्ट्रपति बने थे. अब उन्हें दोबारा 7 साल के कार्यकाल के लिए चुन लिया गया है.
  • इटली
  • इटली यूरोप महाद्वीप में स्थित है.
  • इटली की राजधानी – रोम
  • इटली की Currency – यूरो
  • इटली के प्रधानमंत्री – मारियो द्रागी
  • इटली के राष्ट्रपति – सर्जिओ मत्तारेल्ला

Q 2- टेनिस टूर्नामेंट ‘ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 (Australian Open 2022)’ में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है ?

Ans. राफेल नडाल

Imp Points-

  • स्पेन के राफेल नडाल ने डेनियल मेदवेदेव को हराकर ‘ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022’ में पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है राफेल नडाल ने अपना 21वां मेजर खिताब जीता है, ऐसा करने वाले वे विश्व के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं
  • राफेल नडाल स्पेन के टेनिस खिलाड़ी है
  • महिला वर्ग में एशले बार्टी ने ‘ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022’ का खिताब जीता है
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टाइटल 2022 के अन्य विजेताओं के नाम
  • पुरुष एकल- राफेल नडाल
  • महिला एकल- एशले बार्टी
  • पुरुष युगल- थानासी कोकिनाकिस और निक किर्जियोस
  • महिला युगल- बारबोरा क्रेजीकोवा और केटरीना सिनियाकोवा
  • मिश्रित युगल- क्रिस्टिना मलादेनोविक और इवान डोडिग

Q 3- किस राज्य की सरकार ने कन्याओं तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘पंख अभियान (PANKH Abhiyan)’ की शुरुआत की है ?

Ans. मध्य प्रदेश

Imp Points-

  • मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राज्य की कन्याओं तथा महिलाओं के लिए ‘पंख अभियान’ की शुरुआत की गई है
  • उद्देश्य- इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विपत्तिग्रस्त महिलायों को आत्मनिर्भर बनाना एवं कौशल उन्नयत प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़कर स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार के भरण में सहायता करना है
  • मध्य प्रदेश-
  • मध्य प्रदेश की स्थापना – 1 नवंबर 1956
  • मध्य प्रदेश की राजधानी – भोपाल
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री – शिवराज सिंह चौहान (BJP पार्टी)
  • मध्य प्रदेश के गवर्नर – मंगूभाई छगनभाई पटेल
  • मध्य प्रदेश के मुख्यनयायाधीश – आर.वी. मलीमठ
  • मध्य प्रदेश की लोकसभा सीट – 29, राज्यसभा सीट – 11, विधानसभा सीट – 230

Q 4- 31 जनवरी 2022 को ‘राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission For Women,NCW)’ का कौनसा स्थापना दिवस मनाया गया है ?

Ans. 30वां

Impo Points-

  • 31 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया है
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना है, यह संस्था महिलाओं के लिए संवैधानिक और कानूनी संरक्षण की समीक्षा करती है
  • थीम 2022- She The Change Maker
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना 31 जनवरी 1992 को हुई थी
  • राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission For Women,NCW)
  • स्थापना- 31 जनवरी 1992
  • मुख्यालय- नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली महिला अध्यक्ष- जयंती पटनायक
  • वर्तमान अध्यक्ष (2022)- रेखा शर्मा

Q 5- विश्व कुष्ठ दिवस 2022 (World Leprosy Day 2022) कब मनाया गया है ?

Ans. 30 जनवरी 2022

Imp Points-

  • विश्व कुष्ठ दिवस (World Leprosy Day) हर साल जनवरी के आखिरी रविवार को विश्व स्तर पर मनाया जाता है, 2022 में, विश्व कुष्ठ दिवस 30 जनवरी, 2022 को है
  • भारत में, विश्व कुष्ठ दिवस हर साल 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है
  • हर साल यह इस पुराने घातक रोग के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने और इस बात की ओर ध्यान देने के लिए मनाया जाता है कि इसकी रोकथाम, इलाज और उपचार किया जा सकता है
  • 2022 की थीम-यूनाइटेड फॉर डिग्निटी (United for Dignity)”

Q 6- किस देश ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘हवासोंग-12 (Hwasong-12 )’ का सफलता पूर्वक परीक्षण किया है ?

Ans. उत्तर कोरिया

Imp Points

  • उत्तर कोरिया ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है, जो अमेरिका के ग्वाम क्षेत्र तक मार करने में सक्षम है
  • हाल के वर्षों में यह उत्तर कोरिया का सबसे शक्तिशाली मिसाइल परीक्षण है

Q 7- ,स्पितुक गुस्टर फेस्टिवल 2022 (Spituk Gustor Festival 2022)’ कहाँ मनाया गया है ?

Ans. लद्दाख

Imp Points-

  • लद्दाख के विभिन्न मठों में गस्टर उत्सव मनाया जाता है,तिब्बती भाषा में गुस्टर शब्द का शाब्दिक अर्थ है बलिदान
  • यह त्योहार दो दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान, समारोह, संगीत और चाम नृत्य होते हैं

Q 8- भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन स्किल गेमिंग प्लेटफॉर्म ‘गेम्स 24/7 रमीसर्कल (Games 24/7 Rummy Circle)’ के नए ब्रांड एंबेसडर कौन बने है ?

Ans. ऋतिक रोशन

Imp Points-

  • भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन स्किल गेमिंग प्लेटफॉर्म रमीसर्कल ने ऋतिक रोशन को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है

Q 9- 150 गांवों को ‘उत्कृष्टता के गांवों (Villages of Excellence)’में बदलने के लिए केंद्र सरकार ने किस देश के साथ समझौता किया है ?

Ans. इज़राइल

Imp Points

  • केंद्र सरकार ने इजरायल देश की तकनीकी सहायता से 12 राज्यों के
  • 150 गांवों को ‘उत्कृष्ट गांव’ के रूप में बदलने का फैसला किया है
  • उद्देश्य- इस समझौते के माध्यम से भारत सरकार द्वारा 150 गांवों को उत्कृष्ट गांवों के रूप में विकसित किया जाएगा, इनमें से 75 गांवों को भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में प्रथम वर्ष में ही शामिल किया जा रहा है
  • इज़राइल (Israel)-
  • इजराइल एशिया महाद्वीप में स्थित है.
  • इजराइल की राजधानी – जेरूसलम
  • इजराइल की Currency – इजराइली शेकेल
  • इजराइल के प्रधानमंत्री – नफ्ताली बेनेट
  • इजराइल के राष्ट्रपति – इसाक हरज़ोग

Q 10 ‘Fearless Governance (फियरलेस गवर्नेंस)’ नामक पुस्तक को किसने लिखा है ?

Ans. डॉ किरण बेदी

Imp Points-

  • डॉ किरण बेदी द्वारा लिखित ‘(Fearless Governance)’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया है किरण बेदी पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल और आईपीएस (सेवानिवृत्त) हैं

Q 11- दुनिया भर में विश्व कुष्ठ दिवस (World Leprosy Day) 30 जनवरी, 2022 मनाया गया इस वर्ष इसकी थीम क्या थी ?

Ans. यूनाइटेड फॉर डिग्निटी (United for Dignity)

Read More :-