स्वामी आत्मानंद विद्यालय सरगुजा में पदों पर भर्ती | Swami Atmanand Vidyalaya Surguja Recruitment 2022

Swami Atmanand Vidyalaya Surguja Recruitment 2022: कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी/सचिव शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय जिला – सरगुजा (छ.ग.) द्वारा सरगुजा जिला के 05 (पांच) त्त्वानो आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों बतौली, लखनपुर, धौरपुर (लुण्ड्रा), नर्मदापुर (मैनपाट) उदयपुर में भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 23 नवम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों –

  1. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय बतौली, वि.खं.- बतौली
  2. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय लखनपुर, वि.खं.- लखनपुर
  3. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय धौरपुर, वि.खं.- लुण्ड्रा
  4. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय नर्मदापुर, वि.खं.- मैनपाट
  5. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय उदयपुर, वि.खं.-उदयपुर
  6. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय ब्रम्हपारा, वि.खं.- अम्बिकापुर
  7. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय देवगढ़, वि.खं.-सीतापुर

पदों के नाम 

  • व्याख्याता
  • शिक्षक
  • सहायक शिक्षक
  • प्रधान पाठक
  • ग्रंथपाल

पदों की संख्या – कुल 22 पद

विभाग का नाम – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी/सचिव शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय जिला – सरगुजा (छ.ग.)

महत्वपूर्ण तिथियाँ –

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 05-11-2022
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 23-11-2022

1.व्याख्याता पद के लिए:– 

शैक्षिक योग्यता  मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि अंग्रेजी माध्यम से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में तथा बी.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य।

2.शिक्षक पद के लिए:– 

शैक्षिक योग्यता  मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक की उपाधि न्यूनतम द्वितीय श्रेणी अंग्रेजी माध्यम से तथा बी.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य।

3.सहायक शिक्षक पद के लिए:– 

शैक्षिक योग्यता  मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी (10+2) उत्तीर्ण. न्यूनतम द्वितीय श्रेणी अंग्रेजी माध्यम से तथा डी.एड. / डी. एल.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य।

4.प्रधान पाठक पद के लिए:– 

शैक्षिक योग्यता  मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि अंग्रेजी से माध्यम से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ बी.एड./डी.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य | 03 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य।

5.ग्रंथपाल पद के लिए:– 

शैक्षिक योग्यता  मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि एवं बी. लिव, प्रशिक्षण अंग्रेजी माध्यम से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी अनिवार्य।

आयु सीमा:– 

संविदा नियुक्ति हेतु आवेदक की आयु 01 जुलाई 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जुलाई 2022 की स्थिति में की जायेगी। जन्मतिथि की पुष्टि हेतु 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछडावर्ग को नियमानुसार आयु में छूट की पात्रता होगी। सक्षम प्राधिकारी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा। सभी वर्ग की महिलाओं को एवं छ.ग. के मूल निवासियों हेतु छ. ग. शासन द्वारा आयु सीमा में छूट के लिए समय-समय पर जारी किये गये दिशा निर्देश लागू होंगे।

How To Apply For Swami Atmanand Vidyalaya Surguja Recruitment 2022

इच्छुक उम्मीदवार वॉक-इन-इन्टरव्यू के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर, सरगुज(छ.ग.) में उपस्थिति हो सकत है।

CG Jobs Alert Telegram Channel Join Now
CG Jobs Alert Whatsapp Group Join Now
CG Jobs Alert Facebook page Follow me
CG Jobs Alert Facebook Group Join Now
CG Jobs Alert Twitter page Join now
CG Jobs Alert Youtube Channel Subscribe now
CG Jobs Alert Linkdin page Follow now
CG Jobs Alert Android App Install Now
Scan QR Code